सोमवार, 6 अगस्त 2018

*सावन के महीने में इस तरीके से करें शिव अभिषेक*

सावन का महीना शुरू होने को है और इसमें हर कोई भगवान शिव की पूजा खास तरीके से करते हैं. इस साल *पहला सोमवार 30 जुलाई से शुरू होगा.* भगवान शिव का अभिषेक इस महीने में बेहद ही खास तरीके से किया जाता है. दरअसल सावन का महीना भगवान शिव का सबसे अधिक प्रिय महीना है और वह इस महीने में अधिक प्रसन्न रहते हैं.

यही नहीं बल्कि इस महीने में आप भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करते हैं तो आपको जल्द ही मनचाहे फल की प्राप्ति होगी. आज हम आपको बताने जा रहे हैं भगवान शिव के अभिषेक करने का तरीका जिसके जरिये आप सही तरीके से शिव का अभिषेक कर पाएंगे.

*1. गंगाजल या शुद्ध जल- सौभाग्य वृद्धि।*
*2. दुग्ध गाय का- गृह शांति तथा लक्ष्मी प्राप्ति।*
*3. सुगंधित तेल- भोग प्राप्ति।*
*4. सरसों का तेल- शत्रु नाश।*
*5. मीठा जल या दुग्ध- बुद्धि विलास।*
*6. घी- वंश वृद्धि।*
*7. पंचामृत- मनोवांछित प्राप्ति के लिए।*
*8. गन्ने का रस या फलों का रस- लक्ष्मी तथा ऐश्वर्य प्राप्ति।*
*9. छाछ- ज्वर से छुटकारा।*
*10. शहद- ऐश्वर्य प्राप्ति।*

अगर आप इस सावन भगवान शिव का इन सब चीजों के साथ अभिषेक करेंगे तो आपको जल्द ही फल की प्राप्ति होगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें