मंगलवार, 12 जुलाई 2016

*अ से अनार,आ से आम।**मिलकर बोलो जय श्रीराम।।**छोटी इ से इमली बड़ी ई से ईख।**रामायण सिखाती ,अच्छी-अच्छी सीख।।**छोटे उ से उल्लू बड़े ऊ से ऊँट।**राम नाम का भरलो घूंट।।**ए से एड़ी ऐ से ऐनक।**हनुमानजी श्रीराम के सेवक।**ओ से ओखली ,औ से औरत।**राम नाम सबसे बड़ी दौलत।।**अं से अंगूर ,अ; रहा खाली।**राम नाम हर ताले की ताली।।**भक्तों बजाओ ,जोर से ताली।**भर जाएगी झोली खाली।।**प्रेम से बोलो जोर से बोलो**जय-जय श्रीराम, जय-जय हनुमान*🕉    ।।जय सियाराम।।    🕉

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें