सोमवार, 27 मार्च 2017

Navratri

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *आज का दिनांक - 27 मार्च  2017*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2073*
⛅ *शक संवत -1938*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार मास - फाल्गुन*
⛅ *मास - चैत्र*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*    
⛅ *तिथि - सुबह 10:44 तक चतुर्दशी - सुबह 10:45 से अमावस्या*
⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद*
⛅ *योग - शुक्ल*
⛅ *राहुकाल - सुबह 07:52 से सुबह 09:23 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:38*
⛅ *सूर्यास्त - 18:50*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व  विवरण - दर्श अमावस्या, सोमवती अमावस्या  (सुबह 10:45 से 28 मार्च सूर्योदय तक)*
💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *वर्ष में ४ नवरात्रियाँ होती हैं* 🌷
🙏🏻 *साल में ४ नवरात्रियाँ होती हैं, जिनमे से २ नवरात्रियाँ गुप्त होती हैं -*
➡ *माघ शुक्ल पक्ष की प्रथम ९ तिथियाँ*
➡ *चैत्र मास की रामनवमी के समय आती हैं वो ९ तिथियाँ (28 मार्च 2017 मंगलवार से 05 अप्रैल 2017 बुधवार तक)*
➡ *आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष के ९ दिन*
➡ *अश्विन महीने की दशहरे के पहले आनेवाली ९ तिथियाँ*
🙏🏻 *' नवरात्रियों में उपवास करते, तो एक मंत्र जप करें ........ये मंत्र वेद व्यास जी भगवान ने कहा है ....इस से श्रेष्ट अर्थ की प्राप्ति हो जाती है......दरिद्रता दूर हो जाती है । "ॐ श्रीं ह्रीं क्लिं ऐं कमल वसिन्ये स्वाहा"*
🙏🏻 *- Sureshanandji – Bhivani 23rd June 2010*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चैत्र नवरात्र* 🌷
🙏🏻 *चैत्र शुक्ल पक्ष की नवरात्रि इस बार 28 मार्च 2017 मंगलवार से शुरू होने वाला यह नवरात्र 05 अप्रैल 2017 बुधवार तक चलेगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में मां भगवती के नौ रूपों क्रमशः शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती है।*
🌷 *घटस्थापना का शुभ मुहूर्त*
🏡 *जिन घरों में नवरात्रि पर घट-स्थापना होती है उनके लिए 28 मार्च, 2017 : इस दिन घटस्थापना शुभ मुहूर्त सुबह 08 बजकर 26 मिनट से लेकर 10 बजकर 24 मिनट तक का है। वैसे तो नवरात्रि का शुभ वक्त तो पूरे दिन रहेगा लेकिन अगर शुभ मुहूर्त पर घट-स्थापना होगी तो जातक को फल अच्छा मिलेगा।*
👉🏻 *28 मार्च, 2017 प्रथम नवरात्र को देवी के शैलपुत्री रूप का पूजन किया जाता है।*
👉🏻 *29 मार्च 2017 : नवरात्र की द्वितीया तिथि को देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।*
👉🏻 *30 मार्च 2017 : तृतीया तिथि को देवी दुर्गा के चन्द्रघंटा रूप की आराधना की जाती है।*
👉🏻 *31 मार्च 2017 : नवरात्र पर्व की चतुर्थी तिथि को मां भगवती के देवी कूष्मांडा स्वरूप की उपासना की जाती है।*
👉🏻 *01 अप्रैल 2017 : पंचमी तिथि को भगवान कार्तिकेय की माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है।*
👉🏻 *02 अप्रैल 2017 : नारदपुराण के अनुसार आश्विन शुक्ल षष्ठी को मां कात्यायनी की पूजा करनी चाहिए।*
👉🏻 *03 अप्रैल 2017 : नवरात्र पर्व की सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि की पूजा का विधान है।*
👉🏻 *04 अप्रैल 2017 : अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं।*
👉🏻 *05 अप्रैल 2017 : नवरात्र पर्व की नवमी तिथि को देवी सिद्धदात्री स्वरूप का पूजन किया जाता है। सिद्धिदात्री की पूजा से नवरात्र में नवदुर्गा पूजा का अनुष्ठान पूर्ण हो जाता है।*
         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें