बुधवार, 19 अक्तूबर 2016

देश की सभी महिलाओं ओर मेरी बहनो को करवाचौथ की शुभकामनाएं। त्यौहार एवं पर्व हमारी संस्कृति के संरक्षक हैं। भारतीय संस्कृति का इससे खूबसूरत उदाहरण और क्या हो सकता है कि सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए पूरा दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं।
प्राचीन काल से आज तक महिलाओं का समाज में उच्च स्थान रहा है। महिलाएं चाहे कितने भी बड़े पद पर क्यों न हो लेकिन वह अपने परिवार की सुख शांति के लिए त्यौहार मनाकर परंपराओं को जीवित रखती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें