~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~
⛅ *आज का दिनाँक - 30 जनवरी 2017*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2073*
⛅ *शक संवत -1938*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - माघ*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - तृतीया*
⛅ *नक्षत्र - वरीयान्*
⛅ *योग - शतभिषा*
⛅ *राहुकाल - सुबह 08:34 से सुबह 09:54 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:18*
⛅ *सूर्यास्त - 18:25*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
*विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*~ हिन्दू पंचांग ~*
*गुप्त नवरात्रि*
*हिंदू धर्म के अनुसार, एक वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आमजन केवल दो नवरात्रि (चैत्र व शारदीय नवरात्रि) के बारे में ही जानते हैं। आषाढ़ तथा माघ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस बार माघ मास की गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ माघ शुक्ल प्रतिपदा (28 जनवरी, शनिवार) से हो चुका है, जिसका समापन 5 फरवरी, रविवार को होगा। इस नवरात्रि में भी हर तिथि पर माता के एक विशेष रूप की पूजा की जाती है। जानिए गुप्त नवरात्रि में किस दिन देवी के किस रूप की पूजा करें-*
गताअं से आगे........
*तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा*
*गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन (30 जनवरी, सोमवार) माता चंद्रघंटा को समर्पित है। यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप है। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश कर दिया था। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।*
शेष कल........
*गुप्त नवरात्रि*
*नवरात्र में हर दिन देवी के अलग रूप की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में विभिन्न उपायों से माता को प्रसन्न किया जाता है। नवरात्र में देवी को हर दिन एक विशेष प्रकार का भोग लगाया जाता है।*
*नवरात्र में पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक देवी को ये विशेष भोग अर्पित करने तथा बाद में इसे गरीबों को दान करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। गुप्त नवरात्र में किस तिथि पर देवी मां को किस चीज का भोग लगाएं,*
*तृतीया तिथि (30 जनवरी, सोमवार को माता दुर्गा को दूध का भोग लगाएं।इससे दुःखों से छुटकारा मिलता है ।*
เคोเค เคिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:
เคเค เคिเคช्เคชเคฃी เคญेเคें