🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 07 मार्च 2018*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2074*
⛅ *शक संवत -1939*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - चैत्र*
⛅ *मास - गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - षष्ठी 8 मार्च रात्रि 02:00 तक तत्पश्चात सप्तमी*
⛅ *नक्षत्र - विशाखा रात्रि 10:36 तत्पश्चात अनुराधा*
⛅ *योग - व्याघात शाम 05:18 तक तत्पश्चात हर्षण*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:49 से दोपहर 02:17 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:55*
⛅ *सूर्यास्त - 18:44*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - संत एकनाथजी षष्ठी*
💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *पारिवारिक कलहनाशक प्रयोग* 🌷
👨 👩 *पति-पत्नी में झगड़ा हो गया हो और उसका शमन करना हो तो पति-पत्नी दोनों पार्वती जी को तिलक करके उनकी ओर एकटक देखें तथा प्रार्थना करें। अगर पति पत्नी को निकाल देना चाहता हो तो पत्नी यह प्रयोग करे। इससे झगड़ा शांत हो जायेगा।*
🙏 *स्रोतः लोक कल्याण सेतु, नवम्बर 2010, अंक 161*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *पान मसाला सिगरेट से मुक्ति पाने* 🌷
👹 *पान मसाले छोड़ ने हो तो १०० ग्राम सौंफ , १० ग्राम अजवाइन , २ नींबू का रस और थोड़ा कालीमिर्च को चूल्हे पर सेक कर डब्बे में भरकर रखो ..जब जरुर पड़े पान मसाला या सिगरेट की तब मुंह में रख दो..इससे पाचन भी बढ़िया होगा..वो पान मसाला तो केन्सर करता है, अकाल मृत्यु लाता है,धातु दुर्बल करता है ..उससे बच सकोगे |*
🙏 *- पूज्य बापूजी Gondal 2nd April' 2012*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *सौभाग्य और ऐश्वर्य बढाने हेतु*🌷
👉 *शुक्रवार के दिन जो लोग अपने जीवन में सुख सौभाग्य और ऐश्वर्य को बढ़ाना चाहे वे शुक्रवार का व्रत करें | व्रत मतलब नमक -मिर्च बिना का भोजन ..खीर आदि खा सकते हैं और जप ज्यादा करें |*
🙏 *-श्री सुरेशानंदजीPune 17th March' 2012*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *नए बर्तन का उपयोग करते वक्त* 🌷
🍴 *नए बर्तन में पॉलिश की हुई होती है वो नुकसान करती है इसलिए घर में नए बर्तन लायें तो हम पहले उसको साबुन से ठीक से साफ करें | हर छोटी बात का ध्यान रखें |*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें