рдмुрдзрд╡ाрд░, 7 рдоाрд░्рдЪ 2018

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 08 मार्च 2018*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2074*
⛅ *शक संवत -1939*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - चैत्र*
⛅ *मास - गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*  
⛅ *तिथि - सप्तमी 9 मार्च प्रातः 03:44 तक तत्पश्चात अष्टमी*
⛅ *नक्षत्र - अनुराधा रात्रि 12:46 तत्पश्चात ज्येष्ठा*
⛅ *योग - हर्षण शाम 05:22 तक तत्पश्चात वज्र*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:17 से शाम 03:46 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:54*
⛅ *सूर्यास्त - 18:44*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - मारवाड़ी सप्तमी, विश्व महिला दिवस*
💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *बाल काले व मजबूत बनाने की युक्तियाँ* 🌷
🍋 *नींबू रस और आँवला रस मिलाकर सिर पर लगा दो अथवा तो केवल आँवले का रस लगा दो | १५ – २० मिनट बाद नहाओ तो आँवले का रस सिर की गर्मी खींच लेगा |*
👩🏻‍🎤 *बाल जल्दी सफेद नहीं होंगे और बालों की जड़े कमजोर नहीं होगी, बाल बने रहेंगे | यदि आँवले का रस नही मिले तो आँवले के चूर्ण को रात को पानी में भिगो दो और सुबह उसीका उपयोग कर लो |*
🙏🏻 *स्त्रोत – ऋषिप्रसाद – फरवरी २०१६ से*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *घुटने के दर्द का इलाज* 🌷
👉🏻 *१)     १०० ग्राम तिल को मिक्सी में पीस लो और उसमें १० ग्राम सोंठ डालो | ५ – ७ ग्राम रोज फाँको |*
👉🏻 *२)     अरंडी के तेल में लहसुन ( ३ -४ कलियाँ ) टुकड़ा करके डाल के गर्म करो | लहसुन तल जाय तो उतारकर छान के रखो | घुटनों के दर्द में इस तेल से मालिश करो |*
  🙏🏻 *स्त्रोत – ऋषिप्रसाद – जुलाई २०१६ से*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *धन सबधी परेशानी दूर करने के लिए* 🌷
🙏🏻 *हर कोई पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। मनचाहे ऐसे तो स्त्रोत मिल भी जाए तो धन को अपने पास बनाए रखना बहुत कठिन है। कई लोगों की यहीं शिकायत होती है कि इनके पास धन की आवक तो है, लेकिन पैसा टिकता नहीं। ऐसे में माता लक्ष्मी के कुछ आसान उपाय आपकी परेशानी दूर कर सकते हैं।*
🙏🏻 *हिंदू धर्म के अनुसार यदि देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न है और आपके घर में माता लक्ष्मी का निवास है  तो आपको कभी भी धन और समृद्धि की कमी नहीं होगी। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन उपायों को रोज करें, अगर सभी उपाय करना संभव न हो तो इनमें से एक उपाय तो प्रतिदिन जरूर करें-*
➡ *1. रोज सुबह स्नान करने के बाद देवी लक्ष्मी की तस्वीर का मूर्ति के सामने एक लोटे में हल्दी का पानी भरकर रख दें। इसके बाद मन ही मन देवी लक्ष्मी का आवाहन करें। कुछ देर पानी वहीं रखा रहने दें और फिर उस हल्दी के पानी को घर के मुख्य द्वार पर छिड़के। ऐसा करने से मां घर में प्रवेश करती है और धन-धान्य की कमी नहीं होने देती।*
➡ *2. देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर शुक्रवार दक्षिणावर्ती शंख में जल भर कर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें। हर शुक्रवार ये उपाय करने पर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा घर-परिवारुप बनी रहती है।*
➡  *3. रोज सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद देवी लक्ष्मी के सामने बैठकर कमलगट्टे की माला से 108 बार देवी लक्ष्मी के खास मंत्र ‘ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै श्रीं श्रीं ॐ नम:’ का जाप करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन संबंधित सभी परेशानियां खत्म करती है।*

рдХोрдИ рдЯिрдк्рдкрдгी рдирд╣ीं:

рдПрдХ рдЯिрдк्рдкрдгी рднेрдЬें