बुधवार, 6 अप्रैल 2016

"आओ मनाएँ भारतीय नववर्ष"
 चैत्र शुक्ल एकम् विक्रम सवंत् २०७३ ( शुक्रवार , 8 अप्रेल 2016 )वर्ष प्रतिपदा़  
ऐतिहासिक सन्दर्भ -
🚩 ब्रह्माजी ने आज ही के दिन सृष्टि की रचना की |
🚩भारत मे प्रचलित सभी संवतो का प्रथम दिन |
🚩माँ दुर्गा की उपासना " नवरात्र" इसी दिन से प्रारम्भ होती है |
🚩मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का राज्याभिषेक इसी दिन हुआ  |
🚩आज ही के दिन प्रभू श्री रामजी ने दक्षिण मे " बाली" के अत्याचार से प्रजा को मुक्ति दिलाई | इसी दिन सभी ने अपने घर पर भगवाध्वज लहराया ||
🚩उज्जयिनी के सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन शको को पूर्ण रुप से परास्त कर विक्रमी संवत् का आरम्भ किया |
🚩युगाब्द ( युधिष्ठर संवत् ) का आरम्भ |🚩 शालिनीवाहन शकसंवत् ( भारत का राष्ट्रीय संवत् ) का प्रथम दिन |
🚩महर्षि दयानन्दजी ने आर्य समाज की स्थापना इसी दिन की |
🚩सिंध प्रान्त के प्रसिद्ध समाज रक्षक वरुणावतार संत झुलेलाल का जन्म दिन भी वर्ष प्रतिपदा ही है | ( चेटीचण्ड महोत्सव )
🚩महर्षि गौतम का जन्म जन्म भी आज ही के दिन हुआ |
🚩 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक प. पू. डॉ. केशव बलिराम हेडगेवारजी का जन्म इसी दिन हुआ |
  


  पश्चिमी संस्कृति के व्यापम प्रभाव तथा ग्रेगोरियन कैलेण्डर की विश्वव्यापी स्वीकृति के बाद भी भारतीय जनजीवन मे आज भी विक्रम सवंत् महत्वपुर्ण स्थान बनाऐ हुऐ है | जीवन के बहुत से कार्यकलाप आज भी भारतीय काल- गणना और विक्रम संवत् से जुडे हुऐ है | सम्राट विक्रमादित्य ने आक्रमणकारी शको को पुरी तरह से भारतभूमि से निकालकर उन्हे निर्याणयक रुप से पराजित किया था |उसी स्मृति मे विक्रम संवत् आरम्भ हुआ |🕉 
🚩 गुडी पड़वा या वर्ष प्रतिपदा | गुड़ी का अर्थ " विजय पताका " होता है , अतः इस दिन अपने घर के शिखर पर मंगल पताका लगाऐ |
🚩प्रातः नीम की कोपल , मिश्री , काली मिर्च का सेवन प्रसाद रुप मे परिवार के साथ और मौहल्ले मे भी वितरण करे |
 
🚩 अपने घर पर मिष्ठान बनाकर देवपूजा करना |
🚩 सांयकाल अपने घर के प्रवेश द्वार पर दीपक जलाना | पूरे घर को रोशनी से सजाना  |
🚩 मित्रो , पड़ोसियो रिश्तेदारो सहित सबको शुभकामना संदेश देना |    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें